विगत एक हफ्ते से अल्मोड़ा में अज्ञातवास में चल रहे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आज अचानक जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहाँ से महाराज ऑनलाइन माध्यम से कैबिनेट बैठक से जुड़े। इससे पहले महाराज ने मल्ला महल का निरीक्षण किया। इस दौरान फ़िल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी भी अल्मोडा दौरे पर पहुँचे थे। मनोज बाजपेयी और सतपाल महाराज की भी काफी देर तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि फ़िल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी जमीन की रजिस्ट्री के लिए यहाँ कलक्ट्रेट कार्यालय में पहुँचे थे। महाराज द्वारा मल्ला महल का निरीक्षण करने के दौरान फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी से भी मुलाकात हुई। इस मौके पर मनोज बाजपेयी ने पर्यटन मंत्री महाराज से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में टूरिज़्म की अपार संभावनाएं हैं। जिनको विकसित करने की जरूरत है। निरीक्षण के बाद महाराज ने कहा कि पर्यटकों के लिए बेहतर कार्य हो रहा है। साथ ही पर्यटन को बढ़ाने के लिए मनोज तिवारी ने काफी अच्छे सुझाव दिए हैं जिनपर अमल किया जाएगा। वहीं, इस दौरान मल्ला महल को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने महाराज को ज्ञापन दिया और कहा कि मल्ला महल के मूल स्वरूप को नष्ट कर दिया गया है। साथ ही मल्ला महल के सौन्दर्यकरण के बाद इसको निजी हाथों में सौपा जा रहा है। जिसकी जाँच की जानी चाहिये नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री का अल्मोड़ा दौरा : मल्ला महल पर की विवेचना

