खानपुर विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सीएचसी लंढोरा को एक एंबुलेंस की सौगात दी है। शुक्रवार को विधायक चैंपियन ने पूजन कर फीता काटकर एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों में चिकित्सा के क्षेत्र में एम्बुलेंस काफी मददगार होगी। चैंपियन ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए 27 लाख रुपए की कीमत से एक एंबुलेंस स्वीकृत कराई है।उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
चैंपियन ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उन्होंने पहले भी विधानसभा क्षेत्र में एम्बुलेंस स्वीकृत कराई है। आवश्यकता हुई तो आगे भी किसी चीज़ की कमी नहीं रहेगी। चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनका उद्देश्य है। साथ ही सीएचसी लंढोरा के प्रभारी अमित डाबरा ने बताया की एम्बुलेंस ना होने की की वजह से काफी दिक्कत आती थी और आवश्यकता पड़ने पर मंगलोर या लक्सर से एम्बुलेंस मंगायी जाती थी जिसको आने में 1 घण्टा लगता है। लेकिन अब एम्बुलेंस होने से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी।