उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के न्यायालय में 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विगत वर्षों से पेंडिंग चल रहे मुकदमे का निस्तारण किया जा सकेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। जैसे एक्सीडेंटल मुकदमा, विद्युत चोरी, पारिवारिक विवाद व जिसमें पक्षकार अपना मामला सुलह समझौता के माध्यम से निपटाना चाहते हैं। ऐसे मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की मौजूदगी में निस्तारण किया जा सकेगा। इसके लिए उन्होंने कहा कि जो भी ऑफलाइन आवेदन करना चाहे वह अपने मुकदमे से संबंधित दस्तावेज जिला न्यायालय रुद्रपुर में न्यायालय के गेट पर रखे बॉक्स में डाल सकता है। इसके अलावा मुकदमे की सुनवाई ऑनलाइन भी की जाएगी। जो भी व्यक्ति ऑनलाइन मुकदमों का निस्तारण कराना चाहता है, वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकता है जिसका लिंक उनके अधिवक्ता और उनको भी दे दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को निस्तारित कराने के लिए उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आवेदन कर सकते हैं।


Recent Comments