देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
सीएम तीरथ सिंह रावत आज शहीद मनदीप सिंह नेगी के परिजनों से मिलेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. सतपुली निवासी मनदीप सिंह नेगी 25 जून को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. मनदीप सिंह नेगी महज 23 साल के थे।
सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज सुबह नौ बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और सुबह साढ़े नौ बजे पोखरा मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से मनदीप सिंह नेगी के गांव सकलोनी के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दें, 25 जून को पौड़ी जिले के सतपुली निवासी 23 वर्षीय मनदीप सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे. मनदीप 11वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे।
सीएम तीरथ सिंह रावत आज सुबह 9 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और साढ़े 9 बजे पोखड़ा मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से मनदीप सिंह नेगी के गांव सकलोनी के लिए रवाना होंगे.

