चंपावत , PAHAAD NEWS TEAM

बारिश के कारण स्थानीय नदियों में खनन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. जिसके बाद प्रशासन के अग्रिम आदेश के बाद ही खनन कार्य शुरू किया जाएगा। यह निर्णय प्रशासन द्वारा हर साल बरसात के मौसम में नदियों के जल स्तर में वृद्धि के कारण लिया जाता है। 30 जून से अगले आदेश तक खनन कार्य पर रोक लगा दी गई है।

जिले में बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में खनन पर रोक लगा दी है. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के अंतर्गत नदी तल से लगी हुई निजी नाप भूमि, राज्य सरकार एवं वन भूमि में उप खनिज के खदान, चुगान के खनन पट्टाधारकों को खनन चुगान के पट्टे जारी किए गए हैं .

वर्षाकाल के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से होने वाली जान-माल के नुकसान के दृष्टिगत खनन कार्य वर्षाकाल के दौरान बंद कर दिया गया है | 30 जून 2021 से अगले आदेश तक प्रशासन द्वारा खनन कार्य पर रोक लगा दी गयी है. जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि यदि कोई पट्टाधारक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.यह निर्णय प्रशासन द्वारा हर साल बरसात के मौसम में नदियों के जल स्तर में वृद्धि के कारण लिया जाता है। 30 जून से अगले आदेश तक खनन कार्य पर रोक लगा दी गई है।