मसूरी , पहाड़ समाचार टीम

कोल्हूखेत के पास पर्यटकों के दो वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में मसूरी से लौट रहे हरियाणा के दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस घायलों को हायर सेंटर ले गई।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा से आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार संख्या (एचआर 11 एम 1399) गलत तरफ से मसूरी से देहरादून की ओर आ गई। इसी के चलते देहरादून से आ रही होंडा सिटी कार संख्या (यूके 08 एए 9546) से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन आपस में टकरा गए। क्रेन की मदद से वाहनों को अलग किया गया।

होंडा सिटी चालक अमित वालिया पुत्र बृजमोहन वालिया निवासी बसंत विहार सहारनपुर सुरक्षित है। उसके साथी राजेश (48 वर्ष) पुत्र रामपाल निवासी बसंत विहार सहारनपुर के सिर में चोट आई है। वहीं हरियाणा के पर्यटकों में प्रदीप (22 वर्ष) पुत्र जगीराम निवासी ग्राम मदीना तहसील गुहाना सोनीपत हरियाणा, कार चालक विक्की पुत्र रमेश निवासी ग्राम मदीना तहसील गुहाना सोनीपत हरियाणा घायल है.

शुभम (18) पुत्र गोपाल ग्राम मदीना तहसील गुहाना सोनीपत हरियाणा, सचिन (20) पुत्र सुभाष ग्राम सोनपुर तहसील सफीदो जिला जींद हरियाणा, कुलदीप (34) वर्ष पुत्र सतवीर निवासी मदीना तहसील गुहाना सोनीपत हरियाणा और सौरभ (21) पुत्र सुभाष निवासी बंबेषा तहसील बेरी थाना झझ्झर हरियाणा पूरी तरह सुरक्षित है। तीनों घायलों को पुलिस ने 108 के माध्यम से उपचार के लिए देहरादून भेज दिया गया है।