हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
कुमाऊं अपडेट : एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के कारण मैदानी इलाकों में उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कुमाऊं में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
कुमाऊं मंडल में तीन व चार जुलाई को अनेक हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बारिश से बढ़ते तापमान पर अंकुश लगेगी। शुक्रवार की भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
तीन डिग्री अधिक पहुंचा पारा सामान्य से
गुरुवार को कुमाऊं के कुछ जगह आंशिक बादलों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रही। 6.1 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिमी हवा चली। इसके कारण तापमान में तेजी व उमस झेलनी पड़ी। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा, जो सामान्य है। पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। चंपावत का तापमान भी बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.7 डिग्री और 19 डिग्री रहा।
छह जिलों में उत्तराखंड के आज भारी बारिश की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं, मैदानों में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की दृष्टि से सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 36.4, 25.0
मसूरी, 25.4, 19.0
टिहरी, 27.8, 19.8
उत्तरकाशी, 25.3, 17.5
हरिद्वार, 37.8, 26.0
जोशीमठ, 24.5, 14.2
पिथौरागढ़, 28.7, 18.2
अल्मोड़ा, 33.2, 20.4
मुक्तेश्वर, 27.4, 16.7
नैनीताल, 24.1, 16.1
चंपावत, 26.7, 19.0
ऊधमसिंह नगर, 37.6, 28.6

