पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार डॉ. आरएस रावत ने गुरुवार को पिथौरागढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की . इस दौरान रावत ने सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान रावत ने उपस्थित अधिकारियों को सीएम की घोषणाओं को समय के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिए.

बता दें कि, सीएम के मुख्य सलाहकार ने भी बैठक में तकनीकी विभागों को एक साल की योजना तैयार करने को कहा है. बैठक के दौरान सीएम के मुख्य सलाहकार ने सीमा क्षेत्र विकास योजना की राशि को बेहतर तरीके से खर्च करने के भी निर्देश दिए.

दरअसल, पिथौरागढ़ के 5 दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम के मुख्य सलाहकार डॉ. रघुवीर सिंह रावत ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में जिले में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव व स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान डॉ. रावत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ कार्य धरातल पर देखे. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना विभागों की जिम्मेदारी है कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से सरकार की ओर से आवंटित राशि का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे.

वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सलाहकार ने सरकार से भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक विशेषज्ञों की तैनाती का प्रस्ताव देने को कहा.