नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM

कुमाऊं दौरे पर पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार गुरुवार को नैनीताल पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में 1200 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं. जिससे पुलिस को फायदा होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस से महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा के लिए योजना बनाने को कहा.

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना के खतरे के बाद देशभर से पर्यटक उत्तराखंड की ओर आ रहे हैं. जिससे उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं, पर्यटकों को यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस की ओर से विशेष कार्य किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग में राज्य की पुलिसिंग को भी शामिल किया गया है. पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में साइबर क्राइम, क्राइम समेत तमाम क्षेत्रों में कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया है. साइबर क्राइम समेत विभिन्न अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य पुलिस देश के अन्य राज्यों की पुलिस के संपर्क में है. जिससे साइबर क्राइम पर काबू पाया जा सके।

आपको बता दें कि हाल ही में उनके द्वारा साइबर अपराध के मामलों को लेकर डीजीपी राजस्थान को एक पत्र भी भेजा गया है. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में अगस्त तक 1200 पुलिस भर्ती होनी है. जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिससे राज्य को नए पुलिस कर्मी मिलेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस हमेशा महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है, लेकिन इसके बाद भी पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. ताकि महिलाएं अपने खिलाफ हुए अपराध की सूचना पुलिस को दे सकें। राज्य में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है. जिसके तहत पूर्व में नशीली सामग्री के तस्करों पर एनडीपीएस की धारा 8, उप धारा 21 लगाई जाती थी, अब नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के मकसद से उप धारा 29 भी लगाई जाएगी. ताकि नशे के कारोबारियों को पकड़ा जा सके ।