नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM
सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह साल का पांचवां महीना है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन कब शुरू हो रहा है
इस बार भगवान शिव (भोलेनाथ) का महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि अगर भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं और इस महीने में जलाभिषेक करते हैं, तो भोलेनाथ उनके सभी कष्ट दूर कर देते हैं। सावन के इस महीने में सोमवार (सावन सोमवार) का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने का विधान है।
इस बार कितने सोमवार
साल 2021 के सावन में कुल 4 सोमवार हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस बार सावन 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त को खत्म होगा। 22 अगस्त को पूर्णिमा है और इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस साल सावन रविवार से शुरू होकर रविवार को ही समाप्त हो रहा है।
सावन सोमवार कब है
26 जुलाई 2021 – पहला सोमवार
2 अगस्त 2021 – दूसरा सोमवार
9 अगस्त 2021 – तीसरा सोमवार
16 अगस्त 2021 – चौथा सोमवार
सावन के महीने से जुड़ी मान्यताएं
इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
सावन में शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सावन के महीने में कैसे करें पूजा?
इस महीने सुबह को जल्दी उठो
स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में पूजा करें और गंगा जल से देवताओं का अभिषेक करें।
इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं और फूल चढ़ाएं।
इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
इसके बाद भोलेनाथ की आरती करें और भोग लगाएं।
इस महीने में भगवान शिव का ज्यादा से ज्यादा ध्यान करें।


Recent Comments