मुंबई, PAHAAD NEWS TEAM

महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोविड-19 को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इन्हीं निर्देशों के तहत शिर्डी साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट ने गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है.

साईं बाबा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कन्हूराज बागटे ने अपील की है कि कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए लोग 22 से 24 जुलाई 2021 तक गुरु पूर्णिमा उत्सव समारोह में शिरडी आने से बचें.

बता दें कि शिर्डी साईं बाबा मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और यहां साईं बाबा की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। साथ ही, साईं बाबा संस्थान हर साल श्री रामनवमी, गुरु पूर्णिमा आदि प्रमुख त्योहारों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करता है और यहां काफी भीड़ होती है। इसलिए राज्य सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार लोगों को धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगानी चाहिए।

समाधि मंदिर पिछले साल 17 मार्च को कोरोना प्रकोप के कारण बंद कर दिया गया था। उसके बाद 14 नवंबर, 2020 की नई गाइडलाइन के अनुसार कुछ नियम व शर्तों के साथ मंदिर को 16 नवंबर, 2020 से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.