मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी के कुलड़ी सराय इलाके में गुलदार को स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गुलदार के देखे जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में गश्त बढ़ा दी.
स्थानीय लोगों व ट्रेड यूनियन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बीती देर रात सराय क्षेत्र के आसपास गुलदार को देखा. इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में छिपे गुलदार को भगाने का प्रयास किया और गुलदार के देखे जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी.
वहीं, इस संबंध में क्षेत्र के वन बीट अधिकारी डीएस नेगी ने कहा कि काफी देर बाद भी जब गुलदार का कुछ पता नहीं चला तो टीम वापस लौट गई. लेकिन स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

