देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
जापान के खाद्य कृषि संगठन (एफएओ) के प्रतिनिधि टोमियो शिचिरिहे ने सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की. सतपाल महाराज ने बताया कि एफएओ के प्रतिनिधि टोमियो ने कहा कि उत्तराखंड में ‘ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी’ का एक प्रोजेक्ट आया है. कोरोना महामारी के कारण परियोजना में थोड़ी देरी हुई है। इसलिए इस परियोजना की समय सीमा को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान टोमियो ने पर्यटन मंत्री को हरित पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह परियोजना उत्तराखंड में इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष को कम करने और खेती के पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देने में मदद करेगी । GEF वैश्विक पर्यावरणीय लाभ प्राप्त करने के उपायों की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए नए और अतिरिक्त अनुदान और रियायती धन प्रदान करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करता है।
टोमियो ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है। हमने पांच राज्यों को टारगेट किया है। जिसमें उत्तराखंड एक है। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऑन-ग्राउंड टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स को लागू कर रहे हैं । उन्हें विश्वास है कि यह परियोजना उत्तराखंड में सार्थक परिणाम लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 40 करोड़ रुपये की है जो 2026 तक चलेगी।

