देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

सोमवार को विष्णु पुरम मोथरोवाला निवासी द्वारा घरों में पानी घुसने की शिकायत सीएम कार्यालय में दी गई थी | वहीं मंगलवार को सीएम कार्यालय के निर्देश पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष एमडीडीए रणवीर सिंह चौहान ने मोथरोवाला स्थित जगह का संयुक्त निरीक्षण किया.

निरीक्षण करने पर पता चला कि सोमवार को ही निगम की आपदा टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान पंप के जरिए पानी निकालने का काम किया गया. वहीं इस दौरान नगर आयुक्त, जिलाधिकारी व एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न स्थानों जैसे रिस्पना और बिंदाल आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया | जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

बता दें कि वार्ड 85 विष्णुपुरम मोथरोवाला निवासी एमएस पसबोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोमवार की सुबह बारिश के कारण गली नंबर एक में पानी भरने से कई घर जलमग्न हो गए. हालांकि उन्होंने सबसे पहले आपदा नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। लेकिन घंटों फोन नहीं उठाने पर पसबोला ने सीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, बारिश के चलते देहरादून शहर के नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव व नाली चोक होने की शिकायत आ रही है. दोस्तों बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। जिसके बाद नगर निगम क्षेत्रों के जलभराव वाले स्थलों का जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया .

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम को को रिस्पना, बिंदाल नदी के साथ ही विभिन्न बरसाती नालों में कूड़ा फैंकने पर प्रतिबंध लगाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए . साथ ही कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में कोई भी व्यक्ति जो नदियों और नालों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकता हुआ पाया जाता है. उनकी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।