उत्तराखंड राज्य के उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा के बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल देहरादून में राज्य के मुखिया यानि सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। जानकारी के मुताबिक आगामी 21 से 24 जुलाई तक मुख्यमंत्री धामी का कुमाऊं दौरा प्रस्तावित है। सीएम के इसी दौरे में 24 जुलाई को खटीमा आगमन की तैयारियों के सिलसिले में ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम ने मुलाकात की। साथ ही इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गयी।

सीएम धामी ने कही ये बात
बता दें कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मुलाकात राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में संपन्न हुई। इस शिष्टाचार बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा आने पर वह सभी कार्यकताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि वह एक दिन के प्रवास के दौरान जनता की समस्याएं भी सुनेगें। साथ ही अधिकारियों से बैठक कर आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जाएगी।

सीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल के चलते जनसभा नहीं हो सकती। इसलिए जगह-जगह गेट बनाये जायेंगे। रोड शो के साथ ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया जायेगा। रोड शो नए और पुराने दोनों शहीद स्मारक पर जायेगा। नए वाले शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारी स्वागत करेंगे। जिसके बाद प्रेसवार्ता की जाएगी। वहीं सीएम धामी प्रेसवार्ता के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। देहरादून में सीएम से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में जिला उपाध्यक्ष दिगंबर कन्याल, भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत, दिनेश सिंह मंगला, अमित पांडे, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, देवेंद्र सिंह, गंभीर सिंह धामी, रमेश जोशी आदि बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।