उत्तराखंड में बारिश के कारण कई नदियां अपने उफान पर हैं. वहीं रविवार की रात उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया. बता दें कि बादल फटने के कारण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो चुकी हैहै और तीन लोग मलबे में फंसने के कारण घायल हो चुके हैं.राज्य आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और मलबे में फंसे गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव का रेस्क्यू कर लिया है. जिसके बाद इन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बादल फटने के कारण नदी का पानी मांडो गांव में घुस गया जिसके बाद कई घर ध्वस्त हो गए और मलबे में तीन लोग दब गए थे. बता दें कि यहां कई वाहनों के भी बह जाने की खबर है, हालांकि तलाश अभी जारी है.