गरखेत-जौनपुर :
78वां स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर के शाक्षी सेकड़ो लोग रहे। विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी सिद्ध हमारी पाठशाला गरखेत स्वतन्त्रता दिवस के कार्यकर्म आयोजित किया गया जिसमे स्कूल के विधार्थियो के साथ आसपास के अनेक गाँव वालो ने इसमें हिसा लिया। कार्यकर्म की सुरुवात में झंडा रोहण और बाद में प्रभात फेरी के साथ सुरु हुवा।
जगह जगह लोगों ने स्कूल के बचो का स्वागत किया और बचो के द्वारा प्रस्तुत कार्यकर्म को बड़े ही भाव के साथ देखा, सभी लोगों ने बच्चो के कार्यक्रम की सरहाना की।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चो का उत्साह देखते ही बनता था। आज सुबह सभी छोटे-छोटे बच्चे अपनी स्कूल ड्रेस और सजधज के साथ
स्कूल पहुँचे। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में बच्चो के द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यकर्म का आयोजन किया गया। स्कूल में मौजूद सभी अभिभावकों के साथ छेत्र के गणमान्य लोगों ने इसका आनंद लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कन्हैया राणा जी अभिभावक संग के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा पूर्व प्रधान श्री दिनेश रावत, उपप्रधान श्री राकेश वर्मा पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य श्री सुन्दर सिंह भंडारी, सिकेंदर सिंह रावत अठजुला की छेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रेशमी राणा, दीपिका पंवार, रिशा देवी, निर्मला देवी, आंगनवाड़ी शिक्षिका श्रीमती ममता रावत, सुनील भंडारी, पंकज नौटियाल, संजय रावत, आदि सैकड़ो अभिभावक उपस्थित होकर कार्यक्रम का उत्साह वर्धन किया।

