देहरादून : उत्तराखंड में बीते काफी समय से प्रदेश की राजधानी देहरादून में सैन्य धाम के निर्माण को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन हर बार इस पर पानी फिरता हुआ दिखाई दिया। लेकिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की शपथ ग्रहण करने के बाद अब सैन्य धाम की के निर्माण पर लगी धुंध अब साफ होती दिख रही है। जिसके चलते सैन्य अधिकारियों व पूरे प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है। वहीं प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक बैठक भी की है। साथ ही आगामी 1 सितंबर से प्रदेश भर में शहीदों के घर के आंगन से मिट्टी लाने वाली यात्रा को भी शुरू करने की बात कही है।
भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं कैबिनेट मंत्री
आपको बता दें कि सैन्य धाम के निर्माण को लेकर काफी असमंजस की स्थिति थी। मौजूदा कैबिनेट मंत्री और मसूरी के विधायक गणेश जोशी द्वारा मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद से ये तस्वीर साफ हो गई थी। की अब जल्द से जल्द सैन्य धाम के निर्माण को हरी झंडी मिल जाएगी। बता दें कि मौजूदा कैबिनेट मंत्री और मसूरी के विधायक गणेश जोशी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। गणेश जोशी ने बताया कि सैन्यधाम में निर्मित होने वाले मंदिरों को लेकर भी तैयारी है जिसमें कई स्थलो का भी निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा में वे जनता को भी इन्वॉल्व करेंगे ताकि वे भी देश भक्ति भाव से रूबरू हो सकें।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कही ये बात
गणेश जोशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आगामी 1 सितंबर से पूरे प्रदेश में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरूआत गढवाल मंडल के चमोली के एक गांव से होगी। जहां सबसे ज्यादा शहीदों के परिवार निवास करते हैं। साथ ही इस यात्रा में सभी को शामिल किया जाएगा । जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो सके। साथ ही शहीदों के परिजनों को एक प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही उनके आंगन की मिट्टी को कलश में लेकर आया जाएगा। जिससे सैन्य धाम का निर्माण किया जाएगा



