हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लाखों दावे सरकार करे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है. लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का के आवास से कुछ ही दूरी पर कई गांवों को जोड़ने वाली गुमटी गौला रोड पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में है. बारिश में सड़क पर बने गड्ढे हादसों की दावत दे रहे हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। वहीं गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया . साथ ही क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि न तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और न ही क्षेत्रीय नेता उनकी शिकायतों को सुन रहे हैं. जिसके चलते उन्होंने बाहर आकर यह कदम उठाया है. ग्रामीणों ने आगे कहा कि गुमटी गौला रोड पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है. सड़क पर बने गड्ढे बारिश में हादसों की दावत दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
जिससे परेशान होकर उन्होंने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया । साथ ही विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क पर ओवरलोड वाहनों के चलने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

