अल्मोड़ा : विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम वक्त बचा है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। हर दल आगामी 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्टिव मोड में आ चुका है। सभी दलों के नेता अपने वोटरों को साधने के लिए हर दिन कहीं न कहीं दौरे पर निकल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस बार कड़ी मेहनत के साथ पहाड़ों में चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। बीजेपी को 2022 की चुनावी जंग में मात देने के लिए आप पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को खामोशी के साथ ट्रेनिंग देकर तैयार कर रही है।
आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे अल्मोड़ा
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल नें लोगो को आम आदमी पार्टी से जोड़ने काम शुरू कर दिया है। क्योंकि जितने ज्यादा कर्यकर्ता होगे उतना ही पार्टी का प्रचार प्रसार ज्यादा होगा। इसी को लेकर आप नेता अजय कोठियाल आज अल्मोड़ा पहुंचे। जहाँ आप कार्यकर्ताओ ने बाजे गाजे और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड के विभिन्न जिलों और विधानसभाओं में युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कर्नल कोठियाल ने आज सुबह करीब नौ बजे चितई मंदिर में दर्शन के बाद युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं।
संवाद के दौरान बीजेपी व कांग्रेस पर साधा निशाना
संवाद के दौरान अजय कोठियाल ने पलायन के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस को जमकर घेरा। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि युवाओं ने पलायन, रोजगार के मुद्दे उठाए है । कोठियाल ने कहा कि पहाड़ का युवा हताश और निराश है। उनका कहना है की तरक्की के लिए पलायन होता तो अच्छा था। रोजीरोटी के लिए पलायन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दे आप पार्टी के एजेंडे में शामिल किए जाएंगे।

