टिहरी: टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर मैदान में आयोजित फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कमेटी बी और कमेटी सी के बीच खेला गया, जिसमें कमेटी बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
यह टूर्नामेंट 6 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था और 13 अप्रैल को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में कमेटी सी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया, हालांकि अंतिम मैच में वह कमेटी बी से हार गई।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष मुकेश, उपाध्यक्ष मनेंद्र, किशन चौहान, कुलदीप रावत, हरीश डोभाल, विनोद नेगी, सुनील नेगी, सोहन पाटोई, रवि कुमार, अनिल तोमर, विजय कुमार एवं सभासद प्रवेश चौहान की अहम भूमिका रही।
आयोजकों ने जानकारी दी कि जून माह में एक और भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जल्द ही शुरू की जाएंगी।

