दिवंगत तनिष्क चौधरी की स्मृति में
देहरादून। भारत की सबसे प्रतिष्ठित माउंटेन बाइक रेस में से एक, फुटहिल्स एमटीबी चैलेंज का तीसरा संस्करण 12 से 14 अप्रैल 2025 तक हिमालय की तराइयों में उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। यह वार्षिक आयोजन एडवेंथ्रिल द्वारा दिवंगत मास्टर तनिष्क चौधरी की स्मृति में किया जाता है – एक प्रतिभाशाली युवा राष्ट्रीय साइक्लिस्ट जिनकी एक नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही के चलते प्रशिक्षण के दौरान दुःखद मृत्यु हो गई थी।
तनिष्क की जज़्बे और जुनून को जीवित रखने हेतु एडवेंथ्रिल हर वर्ष यह रेस आयोजित करता है, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

इस दो दिवसीय रोमांचक रेस में देशभर से आए सैकड़ों राइडर्स ने हिस्सा लिया। रेस के पहले दिन Musee Art Cafe से सरोना तक क्रॉस-कंट्री चुनौती आयोजित की गई, वहीं दूसरे दिन राइडर्स ने सुरा देवी के तकनीकी ट्रेल्स पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में Musee Art Cafe में पुरस्कार वितरण और जलपान का आयोजन भी हुआ।
इस सफल आयोजन में कई संगठनों और व्यक्तियों ने अहम भूमिका निभाई:
• सुमेन्द्र सुशांत बोहरा रेस के मुख्य अतिथि रहे तथा उनका रेस के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा फ्लैग ऑफ से लेकर राइडर्स का मनोबल भी उन्होंने बढ़ाया ।
• Musee Art Café ने आयोजन स्थल और लॉजिस्टिक्स की शानदार व्यवस्था की।
• Oggy Holidays ने विभिन्न राज्यों से एथलीट्स के परिवहन की ज़िम्मेदारी संभाली।
• HOOP राहत भागीदार के रूप में जुड़े और राइडर्स को दर्द निवारक स्प्रे उपलब्ध कराए।
• Cycling Monks ने सामुदायिक भागीदार के रूप में देशभर से राइडर्स को जोड़ा।
• Mr. Peter ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर रेस के संचालन को आसान बनाया।
• KAIRO Marketing ने राइडर्स के रहने एवं खाने की जिम्मेदारी, मीडिया मैनेजमेंट और मीडिया कवरेज की पूरी ज़िम्मेदारी निभाई

पूरे आयोजन का नेतृत्व विजय प्रताप सिंह ने किया, जिनके साथ आर्यन सिंह, विनोद सकलानी, अपूर्व सकलानी, कुणाल परिहार, मुकेश राणा, सौम्या, नरेश सिंह नयाल, गणेश धामी, सौरभ सूद, और राजन गुप्ता जैसे समर्पित टीम सदस्य शामिल थे।
फुटहिल्स एमटीबी चैलेंज अब भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक माउंटेन बाइक रेस बन चुकी है, और यह हर वर्ष युवाओं को न केवल फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की ओर आकर्षित करती है, बल्कि उत्तराखंड में पर्यावरण के अनुकूल साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा देती है।


Recent Comments