टिहरी गढ़वाल , PAHAAD NEWS TEAM
जनपद टिहरी गढ़वाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सभी प्रकार के दिव्यांग प्रमाण – पत्र बनाये जाने हेतु जनपद मुख्यालय के स्थान प्रताप इण्टर कॉलेज नई टिहरी मे सुबह 10 बजे से निम्नानुसार 3 दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है
25 .8 . 2021 — विकास खंड देव प्रयाग ,कीर्ति नगर एव फकोट से सम्बन्धित लाभाथी
26 .8 .2021 — विकास खंड थौलधार , जौनपुर एव चम्भा से सम्बन्धित लाभाथी
27 . 8 .2021 — विकास खंड प्रताप नगर , जाखणीधार एव भिलगना से सम्बन्धित लाभाथी

उत्तराखंड : 25 अगस्त 2021 से प्रताप इण्टर कॉलेज नई टिहरी मे 3 दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जायेगा |
उक्त शिविरो में दिव्यांग व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण – पत्र एव कृत्रिम अग वितरण की कार्यवाही की जायेगी | शिविर में अन्य विशेषज्ञो के साथ ही मानसिक रोग विशेषज्ञ एव ई एन टी रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित होगी | जिनके द्वारा मानसिक दिव्यांग प्रमाण – पत्र भी तैयार किये जायेगे |
अंत : जनपद में निवास रत ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांग प्रमाण – पत्र अभी तक नहीं बन पाये है , उनसे अनुरोध है की वे शिविर में उपस्थित होते हुए शिविर का लाभ ले सकते है |

