चम्बा। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से चम्बा स्थित कार्मल स्कूल में एक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-12 (बालक वर्ग), अंडर-19 (बालक वर्ग) तथा ओपन बालिका वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने उपस्थित छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और जीवन में खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:
• अंडर-12 (बालक वर्ग)
प्रथम स्थान: तनिष्क
द्वितीय स्थान: आष्तिक
तृतीय स्थान: अविरल
• ओपन बालिका वर्ग
प्रथम स्थान: मानशी कोठारी
द्वितीय स्थान: श्रिया रमोला
तृतीय स्थान: दिव्या रमोला
• अंडर-19 (बालक वर्ग)
प्रथम स्थान: राजीव
द्वितीय स्थान: अभिजीत
तृतीय स्थान: शिवांकर नेगी
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से वरिष्ठ सहायक आकाश तथा बैडमिंटन कोच पेटवाल भी उपस्थित रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

