कैम्पटी समाचार :
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं। सभी प्रमुख दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने सरतली वार्ड-14 से जोत सिंह रावत को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
जोत सिंह रावत क्षेत्र में एक सक्रिय और अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और जनसमर्थन के बूते पार्टी को इस वार्ड में मजबूती मिलेगी।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जोत सिंह रावत की छवि एक जनप्रिय और मिलनसार नेता की है, जो लगातार जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं। कांग्रेस ने उनके नाम की घोषणा कर एक बार फिर से जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है।
सरतली वार्ड-14 में अब भाजपा के युवा प्रत्याशी राजेश सजवाण और कांग्रेस के अनुभवी नेता जोत सिंह रावत के बीच मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। दोनों दलों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गए हैं।


Recent Comments