सरतली (जिला टिहरी गढ़वाल। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सरतली वार्ड-14 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भारी जनसमर्थन और कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रतापनगर विधायक व जिला प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, धनोल्टी विधानसभा प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत शामिल रहे।

इसके अलावा आनंद सिंह बेलवाल, जयवीर रावत, अतोल सिंह गुसाईं, राजेन्द्र रावत, जनानंद बिज्वाण, गुडबीर पंवार, मोहनलाल निराला, मुकेश सजवाण एवं गंभीर पंवार जैसे कांग्रेस के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे।

नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जोश और उत्साह के साथ अपने उम्मीदवार को समर्थन देने का संकल्प दोहराया। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि जोत सिंह रावत की ईमानदारी, कार्यशैली और जनता के बीच मजबूत पकड़ के चलते उन्हें भारी बहुमत से विजय प्राप्त होगी।

जिला प्रशासन द्वारा नामांकन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।