देहरादून। गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा एसएपीटी इंडिया के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ कैंप (फिजीयोथेरेपी परामर्श एवं ख़ून जाँच कैंप ) ”मिशन चिरंजीवी भारत“के अंतर्गत नव्य भारत चैरीटैबल फिजीयोथेरेपी एवं कलेक्शन सेंटर, बालावाला, देहरादून में आम जनमानस के लिए आयोजित करवाया गया।

इस मौके पर विनोद उनियाल ,राज्य मन्त्री ( उपाध्यक्ष,महिला उद्यमिता परिषद) उत्तराखंड सरकार , सुभाष बडथवाल , राज्य मन्त्री ( उपाध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी परिषद)उत्तराखंड सरकार , सुनील उनियाल ‘गामा’ पूर्व मेयर देहरादून, श्रीमती पुष्पा बडथवाल पूर्व निदेशक(गढ़वाल मंडल विकास निगम) उत्तराखंड ,पूनम सती प्रसिद्ध गायिका, पार्षद 99 व 98 वार्ड आदि कई गणमान्य की गरीमामयी उपस्थिति रही व सभी ने एनबीएफ के इस दैवीय कार्य की सराहना की ।

इस मौके पर एनबीएफ के सह संस्थापक व ट्रस्टी दुर्गा प्रसाद उनियाल जी ने बताया कि एनबीएफ समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर प्रयासरत है ।
इस मौके पर ट्रस्टी एनबीएफ देवानंद डोभाल, प्रेमा उनियाल, खेमराज उनियाल, अजय उनियाल , व उत्तराखंड कोर टीम के सदस्य सताक्षी, अभिजीत , डा० शिवांशी , सौरभ व अन्य कई गण्यमान्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही ‘मिशन अक्षय पात्र’ के तहत भंडारे का भी भक्त गणो के लिए आयोजन किया गया ।

