जौनपुर समाचार :
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का दौर शुरू हो चुका है और कई ग्राम सभाओं में निर्विरोध प्रधान चुने जाने का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सैंजी (जिसे कॉर्न विलेज के नाम से भी जाना जाता है) से कुसुम रावत को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया।
ग्रामवासियों ने सामूहिक सहमति और एकता का परिचय देते हुए कुसुम रावत को ग्राम सभा की बागडोर सौंपी, जिससे यह संदेश गया कि गांव विकास और शांति के मार्ग पर अग्रसर है।
चुनाव के बाद कुसुम रावत ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद करती हूं। मैं वादा करती हूं कि अपने गांव के विकास के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करूंगी।”
ग्राम सैंजी में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि कुसुम रावत के नेतृत्व में गांव विकास के नए आयाम छुएगा।


Recent Comments