नैनबाग, टिहरी: विरेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत नैनबाग क्षेत्र में मसोन बैंड के करीब सड़क की दीवार बैठ जाने के कारण जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें मौके पर जेसीबी में सवार रमेश कैन्तुरा पोस्टमैन ग्राम पाव की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।और जेसीबी ऑपरेटर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को जेसीबी से बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग ले जाया गया लेकिन चोट अत्यधिक लगने के कारण रमेश कैन्तुरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जिससे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई व परिवार जनों के साथ साथ ग्रामीणों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है।
प्रत्यदर्शियों के द्वारा
23 अगस्त साम 4:00 बजे मसोन कांण्डी मोटर मार्ग में मसोन खड के पास काम करते हुए जेसीबी खाई में गिर गई ,बताया जा रहा है कांण्डी मोटर मार्ग पर जेसीबी रोड से मलवा साफ़ कर रही थी अचानक रोड का पुस्ता गिर गया जिससे जेसीबी खाई में गिर गई और एक व्यक्ति की मोके पर हे मौत हो गई जबकि जेसीबी का ड्राइवर घायल हो गया|

