मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी से लगभग 15 किमी. की दूरी पर स्थित भद्रराज मंदिर, के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढी़करण के लिए शासन ने 38.40 लाख रुपये की राशि स्वीकार की है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष है। राज्य के जुझारू कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भद्रराज देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष, भाजपा नेता धनोल्टी, विधानसभा राजेश नौटियाल को इस योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भद्राज मंदिर मसूरी को पर्यटन विकास मंत्रालय में दर्ज कराने हेतु एक प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया। जिसकी निहित 38.40 लाख की धनराशि पर्यटन विकास विभाग के द्वारा स्वीकृत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस पैसे से 1 किलो मीटर इंटरलॉकिंग कार्य, मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण, शौचालय, रेलिंग का कार्य, पंद्रह सोलर लाईट, 15 डस्टबिन व विद्युत संबंधी कार्य होगा। मंदिर कमेटी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। मंदिर सौंदर्य करण हेतु धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर है। यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रतीक माना जाता है।

भद्राज मंदिर मसूरी से मात्र 15 किलोमीटर दूर दुधली भद्राज पहाड़ी पर स्थित है। समुद्र तल से इस मंदिर की उचाई लगभग 7500 फ़ीट है। यह मन्दिर धार्मिक आस्था के साथ ,साथ साहसिक पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर ट्रेकिंग के लिए बेस्ट है।

लोग यहाँ पैदल ट्रेकिंग काफी पसंद करते हैं। यह दून घाटी का प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्र है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह मंदिर भगवान कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम को समर्पित है। यहाँ भद्राज के रूप में बलराम जी की पूजा होती है।

भद्राज मेला 2021

भद्राज मंदिर मसूरी में प्रत्येक वर्ष 16 अगस्त और 17 अगस्त को विशाल मेले का आयोजन होता है। दूर दूर से भक्त यहां पैदल आते हैं। भगवान भद्राज को दूध ,दही, मक्खन, और रोट का भोग लगाया जाता है। और यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं ।