टिहरी गढ़वाल | जनपद टिहरी गढ़वाल के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत राजेश नौटियाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नंदगांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में शानदार जीत दर्ज की है।
राजनीतिक समझ, सामाजिक जुड़ाव और जनसेवा की भावना के लिए पहचाने जाने वाले नौटियाल न केवल एक सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं, बल्कि आम जनमानस से भी गहरी पैठ रखते हैं। वे जाखणीधार क्षेत्र से प्रमुख पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।
इससे पूर्व वे भाजपा के जिला अध्यक्ष, टिहरी भी रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका जनाधार लगातार मज़बूत होता गया है। सुख-दुख की हर घड़ी में जनता के साथ खड़े रहने वाले इस नेतृत्व ने फिर एक बार विश्वास की जीत दर्ज की है।
उनकी इस जीत से समर्थकों और आम जनता में जबरदस्त उत्साह है, और पूरे टिहरी जनपद में एक नई उम्मीद और ऊर्जा की लहर महसूस की जा रही है।


Recent Comments