थत्यूड़: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों के तहत आज सुबह से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ।

जौनपुर मुख्यालय में भी यही चुनावी गहमागहमी देखने को मिली। इस बार ब्लॉक प्रमुख की सीट पर दो महिला प्रत्याशी आमने-सामने थीं – बीजेपी समर्थित सीता रावत और निर्दलीय प्रत्याशी सीता पंवार।

मतगणना के नतीजों में बाज़ी सीता पंवार ने मार ली और जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी अपने नाम कर ली।