नई टिहरी: टिहरी जनपद के खेल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास रहा। बहुचर्चित महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्ष एवं युवा नेता सुश्री इशिता सजवाण ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने युवाओं को “नशा मुक्त भारत अभियान” का संदेश देते हुए कहा कि खेल और सकारात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं।

उद्घाटन समारोह में महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब की समिति के प्रमुख सदस्य मुकेश (मेडी), मोहित मेहरा, मनेन्द्र (मानी), अरशद भाई, रोहित मेहरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पहला मुकाबला:
टूर्नामेंट के पहले मैच में हिंडोलाखाल खासपत्ती-11 और ज़ाखनी धार की टीमें आमने-सामने आईं। टॉस जीतकर ज़ाखनी धार ने पहले फील्डिंग चुनी।
• हिंडोलाखाल खासपत्ती-11 ने निर्धारित ओवरों में 126 रन बनाए।
• जवाब में ज़ाखनी धार की पूरी टीम 46 रन पर ऑल आउट हो गई।
शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुनील रौतेला को दिया गया।
स्थानीय खेल प्रेमियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का नया मंच देगी।


Recent Comments