देहरादून 30 अगस्त, PAHAAD NEWS TEAM

सोमावर को महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखण्ड आगमन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुंच कर उनकी माता से भेंट की l इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री की माता का कुशल क्षेम जाना व उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया l

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी का सानिध्य उन्हें प्राप्त होता रहता है l उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी ने उनके परिवार को हमेशा अपने परिवार जैसा माना है और हर सुख दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े रहे हैं l

कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल कोश्यारी का उनके स्नेह और सहयोग हेतु आभार प्रकट किया l

उत्तराखंड पर्यटन: मसूरी और नैनीताल के हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, बारिश में की मस्ती

मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण लगातार तीन दिन की छुट्टी होने के कारण मसूरी और नैनीताल समेत उत्तराखंड के पर्यटन केंद्रों की ओर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है. इससे पर्यटन व्यवसाय ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। वहीं मसूरी समेत विभिन्न जगहों पर पर्यटकों समेत आम जनता को भी भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है. नैनीताल में रविवार को ही पांच हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, जबकि देहरादून-मसूरी मार्ग पर दिन भर लगा जाम से पसीने छूट गए.

शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचने लगे थे, लेकिन कुठालगेट पार करते ही उन्हें घंटों जाम का सामना करना पड़ा। रविवार को भी ऐसा ही था। किक्रेंग-लाइब्रेरी चौक-जीरोप्वाइंट कैम्पटी रोड पर दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा । यही हाल लाइब्रेरी चौक से लेकर लाइब्रेरी बाजार-अंबेडकर चौक और मैसानिक लाज-पिक्चर पैलेस चौक-अपरमालरोड-घंटाघर तक रहा. वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की भारी संख्या में आने के कारण मसूरी के कंपनी गार्डन, जार्ज एवरेस्ट, गनहिल, मसूरी झील, भट्टा फाल, लालटिब्बा-चार की दुकान में काफी रौनक रही।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश नारायण माथुर ने बताया कि शनिवार को होटल-गेस्ट हाउस में करीब 70 फीसदी आक्युपेंसी थी. उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि रविवार शाम तक पर्यटकों की भीड़ शनिवार के मुकाबले कम रही। संभवत: सोमवार को यह पचास प्रतिशत से कम रहेगी ।