पौड़ी, PAHAAD NEWS TEAM
पौड़ी जिले के बॉक्सर जयदीप रावत ने ASBC एशियन यूथ मैन और वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है. फाइनल मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी।
भारतीय समय के अनुसार जयदीप रावत सोमवार देर शाम उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज अब्दुलाह अलोखोन के साथ 71 किग्रा भार वर्ग के संघर्ष में चोटिल होने के कारण दूसरे दौर से बाहर हो गए और उन्हें सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। जयदीप मूल रूप से पौड़ी के पैठाणी के रहने वाले हैं। जयदीप पिछले साल गढ़वाल राइफल्स में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए हैं ।
जयदीप रावत पौड़ी के रहने वाले हैं। उनका परिवार थलीसैंण ब्लॉक के पैठाणी गांव में रहता है. जयदीप ने छोटी सी उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। जयदीप को बॉक्सिंग से खास लगाव है और वह अपने खेल को निखारने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
जयदीप रावत इससे पहले हंगरी में हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने जिला स्तर पर एक स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीता है। जयदीप की उपलब्धि से उनके परिजनो के साथ-साथ गांव वाले और शिक्षक भी खुश हैं, उन्होंने जयदीप को बधाई दी.

