काशीपुर , PAHAAD NEWS TEAM
रिबेल फाउंडेशन के संस्थापक रिबेल श्रद्धानंद पति काशीपुर पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार समेत अन्य राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया.
रिबेल फाउंडेशन के संस्थापक रिबेल श्रद्धानंद पति ने काशीपुर में मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भी कई जगह किसानों को परेशान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. किसानों की मदद के लिए रिबेल फाउंडेशन के लोग हरियाणा पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता की आवाज दबा रही है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन दबने व रुकने वाला नहीं है, यह किसान आंदोलन देश का सबसे बड़ा आंदोलन होगा.
सरकारें हर वर्ग के लिए समर्पित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसानों और आम जनता के बीच जाकर काम करेंगे. बाजपुर के किसानों की जमीन की समस्या को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉम ऑयल सेहत के लिए हानिकारक बताया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी इसे बेचा जा रहा है. वह जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड की राजनीति को नया रूप देने का प्रयास किया जाएगा.


Recent Comments