डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM
पहले चरण में देहरादून, डोईवाला और ऋषिकेश में प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है. पाइप लाइन बिछाने का काम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आम जनता के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी ने गेल कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
सभासद ईश्वर रौथाण और ग्राम प्रधान माजरी अनिल पाल ने बताया कि गेल इंडिया द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसमें मानकों की अनदेखी की जा रही है. पाइप लाइन की खुदाई में सड़कें, पेयजल लाइनें व पेड़ क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. लेकिन गेल के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.
एडीएम शिव कुमार ने बताया कि हरिद्वार से देहरादून होते हुए ऋषिकेश तक 50 किमी में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा 218 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने में जनता को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है । उन्होंने गेल इंडिया के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

