हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

बिंदुखत्ता हाट कालिका मंदिर के पास बीती देर रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी. फायरिंग में युवक के सिर में गोली लग गई , जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बिंदुखत्ता थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी धीरज पांडे कालिका मंदिर के पास गए थे। इस दौरान धीरज पांडे और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने धीरज पांडे पर फायरिंग कर दी। गोली धीरज पांडे के सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने धीरज को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है. हमलावर अभी फरार है। युवक की हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.