हैदराबाद , PAHAAD NEWS TEAM

जाने-माने टेलीविजन अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (सिद्धार्थ शुक्ला का निधन) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बिग बॉस 13 सीजन के विनर रहे थे। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में मुख्य किरदार के रूप में काम किया था। सिद्धार्थ को अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘हम्पी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी देखा गया था। इसके अलावा वह कई टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बीती रात सोए और सुबह नहीं उठे. सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में टीवी सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं साल 2012 में वह सुपरहिट सीरियल ‘बालिका वधू’ में भी नजर आए थे।

बिग बॉस 13 से ट्रॉफी जीतकर सिद्धार्थ को एक नई पहचान मिली। शो में पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों को हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी देखा गया था।

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ‘फियर फैक्टर’ और खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 जैसे टीवी रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ ने ‘सावधान इंडिया’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को भी होस्ट किया था।

आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।