लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
आज दिनांक 03-09-2021 को लगातार 91वें दिन भी ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
लोहारी के ग्रामीणों द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार की दोहरी कार्यशैली तथा खराब नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
आज अपर जिलाधिकारी डा.शिव कुमार बरनवाल के नेतृत्व में एक कमेटी पुलिस बल के साथ लखवाड-ब्यासी जलविधुत परियोजना से पुर्णरुप से प्रभावित एकमात्र गांव लोहारी में पहुँचे तथा ग्रामवासियों की सहमति के बिना हि परिसम्पत्तियां(भवन)/पेड़ आदि का मुल्यांकन विडियोग्राफ़ी के साथ करने लगे जो कि ग्रामीणों को मंजूर नहीं है,इस प्रकार की तानाशाही किसी भी लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है,बिना ग्रामीणों की सहमति के उनके घरों के अंदर घुसकर फ़ोटोग्राफ़ी करना हिटलरशाही को प्रदर्शित करता है जो कि बेहद निंदनीय है,ग्रामीणों का कहना है कि जब तक 3 जनवरी 2017 के कैबिनेट के प्रस्ताव को पुनः बहाल नहीं किया जाता तब तक हम परिसम्पत्तियों का मुल्यांकन नहीं करने देंगे।
धरना प्रदर्शन में श्री भाव सिंह,दिनेश तोमर,नरेश चौहान,संदीप तोमर,दिनेश चौहान,राजेश चौहान,रमेश चौहान,प्रदीप चौहान,कुम्पाल चौहान,स्वराज चौहान,सुखपाल तोमर,राजपाल तोमर,अक्षत चौहान,अजय तोमर,भरत सिंह,मंगल सिंह,श्रीमति उषा देवी,सावित्री देवी,आशा चौहान,रेखा चौहान,सविता चौहान,अनिता देवी,सरिता चौहान,सुनिता चौहान,गुड्डी तोमर,अम्बा देवी,ब्रहमी देवी,बिजमा देवी,चन्दा चौहान,सुचिता तोमर अमिता तोमर आदि उपस्थित रहे।


Recent Comments