देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

रविवार को उत्तराखंड में मौसम ने राहत दी। सूरज पहाड़ से मैदान तक चमक रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

रविवार को एक हजार से अधिक पर्यटक मसूरी के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैम्पटी जलप्रपात पहुंचे। शनिवार को यहां जलप्रपात उफान पर रहने के बाद एहतियात के तौर पर पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई थी। टिहरी की जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात को ही झरने का बहाव सामान्य हो गया था. इसलिए पर्यटकों को अनुमति दी गई। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से वहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण बंद टनकपुर-तवाघाट हाईवे तवाघाट तक खुल गया है. वहीं, सात दिनों से बंद जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है. सड़क खुलने से मुनस्यारी समेत आसपास के गांवों को राहत मिली है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है.