टिहरी, Pahaadnews Team,

आज दिनांक 07/09/2021 को श्रीमतीतृप्तिभट्ट, वरिष्ठपुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में टिहरीपुलिस की एन्टी ह्यूमनट्रैफिकिंग सेल द्वारा थाना घनसाली पुलिस के साथ संयुक्त रुप से थाना घनसाली क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला एवं चमियाला बाजार में जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम में संयुक्त टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा बाजार में उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों व आम जनता को ह्यूमनट्रैफिकिंग, साईबरअपराध, सोशलमीडिया, यातायातनियमों, नशे केदुष्प्रभाव एवं आपदाकेसमयबरती जानीवाली सावधानियों के प्रति जागरुक किया गया।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा सभी को किसी भी प्रकार के अपराध, आपात-स्थिति या अन्य किसी अवैध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर देने का अनुरोध किया गया।


इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला में 350 से अधिक छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षकगण मौजूद रहे, जबकि बाजार क्षेत्र में 80 से अधिक गणमान्य एवं संभ्रात व्यक्तियों द्वारा जनगागरुकता कार्यक्रम का लाभ लिया गया।

पुलिस टीम

1- आर. के. सकलानी, प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, टि0ग0।
2- श्री शिवमोहन शाह, थानाध्यक्ष घनसाली, टि0ग0।
3- उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, प्रभारी एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स, थाना घनसाली, टि0ग0।