टिहरी गढ़वाल। जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना थत्यूड पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 माल मुकदमाती का विधिवत निस्तारण किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के आदेशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
पुलिस द्वारा गठित कमेटी की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम से संबंधित जब्त माल का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान
• लगभग 125 लीटर अवैध कच्ची शराब
• 01 लीटर लेहन
• 02 कच्ची शराब बनाने के उपकरण (भट्टी)
को नियमानुसार नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना थत्यूड में लंबित अन्य माल मुकदमाती और वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पुलिस की अपील:
आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
डायल 112 | उत्तराखंड पुलिस — आपकी सेवा में सदैव तत्पर


Recent Comments