मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी पेट्रोल पंप के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया. बारह केजी में मजार के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बकरी चराने जा रही महिला ने सबसे पहले शव को देखा। शव को देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों को नाले में शव पड़े होने की सूचना दी.
शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत मसूरी पुलिस को दी। पुलिस मसूरी कोतवाल राजीव रौथाण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव के शरीर पर कपड़े नहीं थे।
पुलिस मसूरी कोतवाल ने बताया कि शव की पहचान लण्ढौर मसूरी निवासी सोनू उर्फ विवेकानंद पाठक के रूप में हुई है. मृतक के शव की शिनाख्त मृतक के भाई जगदीश चंद पाठक ने की। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

