गाड़ियों में हूटर, काले शीशे लगाने व रेश ड्राइविंग करने वाले 12 वाहनो को किया सीज
देहरादून। देहरादून में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान लगातार जारी है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों के आसपास गुटबाजी करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले छात्रों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार स्थान बदलकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 26 मार्च 2026 की रात को नगर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चौकियों और आंतरिक मार्गों पर अचानक सघन चेकिंग की।
अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया।
पुलिस ने 98 वाहन चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान करते हुए 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि 21 मामलों में कोर्ट चालान किए गए। इस दौरान कुल 2663 वाहनों की जांच की गई और 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ कर उनकी जानकारी सत्यापित की गई।
रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। साथ ही 99 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 49,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ आगे भी जारी रहेगा, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


Recent Comments