देहरादून। देहरादून- हरिद्वार रोड स्थित पेनेसीया अस्पताल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। एहतियात के तौर पर कई मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

