मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की ओर से शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी गतिविधियों को लगातार सक्रिय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित करने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुनने और देखने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा गया।

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि 30 मई 2026 को मसूरी मंडल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा संगठन विस्तार को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मंडल महामंत्री किरण, प्रदेश महिला अध्यक्ष वंदना ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरदेव भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरुण, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा सहित शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।