हैदराबाद , PAHAAD NEWS TEAM

दिव्या अग्रवाल ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ का ग्रैंड फिनाले जीत लिया है। दिव्या अग्रवाल सहित राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट टॉप 5 में शामिल थे। वहीं टॉप 2 में दिव्या और निशांत भट्ट के बीच लड़ाई हुई। अंत में शो के होस्ट करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी विनर की ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल को सौंपी। वहीं निशांत को शो के फर्स्ट रनर अप के खिताब से संतोष करना पड़ा. आपको बता दें, दिव्या को टाइटल अमाउंट में 25 लाख रुपए मिले हैं।

शो में टीवी एक्टर करण वाही, ऋत्विक धनजानी और बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पहुंचे. फिनाले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं शो में कॉमेडियन भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आई थीं.

शो में प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट एक्टिंग करते नजर आए थे. बता दें, बिग बॉस-15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है, जिसे सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे।

चैनल ने एक बिग बॉस 15 का एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेखा की आवाज सुनाई दे रही है और सलमान खान दुनिया की खूबसूरती से बात करते नजर आ रहे हैं.

प्रोमो में सलमान खान इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि शो कब ऑन एयर होगा। बता दें, बिग बॉस ओटीटी में प्रतीक सहजपाल ब्रीफ केस के साथ फिनाले की रेस से बाहर हो गए और बिग बॉस 15 के पहले कंटेस्टेंट भी बन गए हैं.