लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
आज दिनांक 21-09-2021 को लगातार 109 वें दिन भी लखवाड-ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
कल सांय ADM देहरादून,SP देहात,SDM विकासनगर,CO विकासनगर,सुरेश बलुनी डाइरेक्टर Ujvnl,राजीव अग्रवाल अधिशासी निदेशक Ujvnl तथा डाकपथर चौकी इंचार्ज हिमानी चौधरी धरना स्थल पर पहुँचे तथा उनके द्वारा ग्रामीणों से परियोजना का कार्य प्रारंभ करने हेतु वार्ता की गयी जिसे ग्रामीणों द्वारा साफ़ साफ़ शब्दों में यह कहकर नकार दिया गया कि जब तक ग्रामीणों की भूमि सम्बन्धी समस्याओं का निराकारण 3-जनवरी-2017 के मंत्रीमण्डल के प्रस्ताव के अनुरूप नहीं कर दिया जाता तब तक परियोजना का कार्य किसी भी प्रकार से प्रारंभ नहीं करने दिया जायेगा।
शासन-प्रशासन तथा जलविधुत निगम के अधिकारियों को सिर्फ परियोजना का कार्य शुरू करने से मतलब है बाकि लोहारी के ग्रामीणों की विस्थापन से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।
शासन-प्रशासन तथा जलविधुत निगम को यदि सही मायनों में लोहारी के ग्रामीणों की चिन्ता होती तो विगत 108 दिनों से लगातार आन्दोलनरत ग्रामीणों का दर्द उन्हें दिखाई देता,परंतु शासन प्रशासन तथा निगम के नुमाइंदों को सिर्फ और सिर्फ अपने परियोजना का कार्य शुरू करने की चिन्ता है जो कि बहुत हि दुर्भाग्यपूर्ण है। विगत साढे चार(4.5) वर्षों से परियोजना का कार्य सुचारु रुप से चल रहा था तब तक शासन-प्रशासन तथा जलविधुत निगम के लोगों द्वारा लोहारी के ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली गयी अब जब लोहारी के ग्रामीणों द्वारा अपने हक-हकूक की लडाई आंदोलन के रुप में लडी जा रही है तो शासन-प्रशासन तथा निगम के लोगों को अपने नुकसान की चिन्ता सताने लगी।
लोहारी के ग्रामीणों का दुर्भाग्य है कि शासन-प्रशासन को सिर्फ अपने नुकसान की ज्यादा चिन्ता है और लोहारी के ग्रामीणों की कोई समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है जो कि बहुत हि खेदजनक विषय है।
ग्रामीणों की मांग है कि जब तक 3-जनवरी-2017 के कैबिनेट के प्रस्ताव को पुनः बहाल कर भूमी आवंटन नहीं कर दिया जाता तब तक आंदोलन सुचारु रुप से यथावत् जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में श्री बलबीर चौहान,दिनेश तोमर,नरेश चौहान,दिनेश चौहान,संदीप तोमर,रमेश चौहान,विजय चौहान,संजय चौहान,स्वराज चौहान,राजेन्द्र तोमर,गजेन्द्र चौहान,प्रियांश तोमर,अमित चौहान,जीवन तोमर,सुरेंद्र तोमर,टीकम सिंह,कुम्पाल चौहान,आरुष चौहान,दिवान,पूरण वर्मा,पूरन बहादुर,कल्लू,श्रीमती जग्गो देवी,बिजमा देवी,गुड्डी तोमर,रोशनी देवी,उषा तोमर,चन्दा चौहान,सुनिता चौहान,अनिता देवी,रेखा चौहान,शर्मीला तोमर,नथो देवी,अंजु,पिंकी आदि उपस्थित रहे।

