मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
पहाड़ों की रानी मसूरी में जोरदार बारिश हुई. इससे मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास पत्थर और मलबा आ गया। करीब एक घंटे तक रास्ता जाम रहा। सड़क बंद होने से 3 किमी लंबा जाम लगा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मसूरी में गलोगी पावर हाउस के पास का इलाका नासूर बन गया है. हल्की बारिश में भी यह सड़क बंद हो जाती है। मंगलवार को भी यहां पत्थर और मलबा आया था। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से मौके पर जेसीबी मशीन लगा दी गई है। यातायात के लिए मार्ग सुगम बनाने के लिए मशीन लगातार काम कर रही है। मूसलाधार बारिश के कारण जेसीबी मशीन से मलबा निकालने में भी दिक्कत हो रही है.
सीएम धामी अधिकारियों को दे चुके है इलाज का निर्देश : वहीं पहाड़ी में दरार और मलबा आने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर रात के समय सबसे ज्यादा खतरा रहता है. बता दें कि पिछले दिनों मसूरी का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इस संबंध में जानकारी ली थी. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पहाड़ी का भी निरीक्षण किया गया. उन्होंने जल्द से जल्द सड़क का इलाज कराने के निर्देश दिए थे. ताकि बार-बार बंद होने वाली सड़क से आपको निजात मिल सके।

